Monday, February 15, 2010

बच्चो के साथ बहुत खुशी मिली.

और जी बताओ क्या हल है आपके? सब कुछ ठीक है?
इधर ४ -५ दिन पहले मै शिप्रा सरकार जी के स्कूल में छोटे बच्चे को डांस सिखाने गया था। कल्याण सरकार जी की पत्नी है शिप्रा सरकार। आप इनदोनो से तो मिले ही है। मै सर और मेडम को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे ये खुशी दी। इन लोगो को डांस सिखा कर मै बहुत ही खुस हुआ। बहुत दिनों से लालसा थी की किसी छोटे बच्चे को डांस सिखा दूँ। लेकिन यहाँ तो बहुत ही बच्चे मिल गए। २-३ साल के इन बच्चो के साथ काम करने में बहुत ही मजा आया। उसके बाद आपके ही शहर अहमदाबाद के एक लड़के को एक दिन अपने नए अल्बम में शूट किया। वो वह के किसी मंदिर में है। उस लड़के के मुह ये अहमदाबाद और बहुत कुछ सुनकर आपकी याद तो आनी ही थी। फिर मैंने सोचा आपसे बात कर लूँ, लेकिन शूट जल्दी शुरू हो गया और आपसे बनत न हो पाई। खैर कोई बात नहीं मै अपनी बात लिख कर ही आप तक पहुंचा देता हूँ।
आपको अपनी ज़िन्दगी में ना पाके मै बहुत उदास हो जाता हूँ। हम आपसे बहुत प्यार कर बैठे है। इसका कुछ इलाज करो। वर्ना कुश हो कर भी नाखुश हो जाता हूँ।
लो मै भी क्या लेकर बैठ गया। .....मै तो कह रहा था कि सरकार सर के स्कूल में कम कर के बहुत ही खुशी मिली है। आप आना फिर मै उन बच्चो से मिलवाऊंगा। पहले दिन तो वो मुझे देख कर डर गए थे पर दुसरे दिन से फिर मेरे दोस्त बन गए। दिन तो ठीक ही कट रहा है। कल बहुत थक गया था इसलिए आपको फ़ोन नहीं कर पाया। इसलिए ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,आप नाराज मत होना। मै बहुत जल्दी आपसे मिलने आ रहा हूँ। बहुत सारी शुभकामनाओ के साथ .......हयात का पुष्पराज .....
जय माता दी।